{"_id":"63dbeac8e5c53862a9117ed4","slug":"na-chamba-news-c-19-1-47674-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाई के पास सरकारी क्वार्टर में बड़े भाई ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाई के पास सरकारी क्वार्टर में बड़े भाई ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। छोटे भाई के सरकारी आवास में ठहरे बड़े भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। आत्म हत्या करने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने छोटे भाई का बयान दर्ज करके शव को पोस्ट मार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान दीवान चंद (55) पुत्र हेमू निवासी गांव कलवा डाकघर अथेड़ तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जोकि बुधवार को एनएचपीसी में कार्यरत अपने छोटे भाई के सरकारी क्वार्टर में ठहरा था। शाम को डयूटी के उपरांत जब उसका भाई अपने क्वार्टर में पहुंचा तो बड़े भाई का शंव छत में लगे पंखे पर झूल रहा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आत्महत्या कारणों के बारे जानकारी हासिल की। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि दीवान चंद मानसिक रूप से परेशान था और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने भाई के आधार पर मामले पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई और वीरवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना किहार के प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।