{"_id":"63c6d3a7b82ffc0804459a6b","slug":"na-chamba-news-c-19-1-33419-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-जसौरगढ़-दियोला रूट पर तीन माह से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-जसौरगढ़-दियोला रूट पर तीन माह से बस सेवा बंद
विज्ञापन
तीसा/चांजू(चंबा)। चंबा-जसौरगढ़-दियोला रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा तीन माह से बंद है। बस सेवा बंद होने से चुराह उपमंडल की दो पंचायतों के सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को बस सेवा के अभाव में रोजाना मीलों पैदल चलना पड़ रहा है या फिर निजी टैक्सी से उपमंडल मुख्यालय तीसा तक पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से चंबा-जसौरगढ़-दियोला रूट पर बस सेवा को पहले की तरह बहाल करने की मांग की है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उपमंडल चुराह की दियोला, जसौरगढ़ और बंजली के बाशिंदों के लिए चंबा-जसौरगढ़- दियोला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा से काफी सुविधा मिलती है। बावजूद इसके तीन माह से बस सेवा बंद होने से उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से विशेषकर सिविल अस्पताल तीसा, लोक निर्माण विभाग कार्यालय तीसा और जिला मुख्यालय चंबा समेत प्रशासनिक और विभागीय कार्यालयों में कामकाज के सिलसिले में जाना हो तो उन्हें निजी वाहन चालकों को मनमाना किराया चुकाकर ही पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए यह एकमात्र बस सेवा है। इसके अभाव में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों हरीश कुमार, तिलक राज, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, होशियारा राम, प्रमोद कुमार, किशन चंद आदि ने बताया कि एक तरफ एचआरटीसी प्रबंधन का तर्क रहता है कि वह घाटे में चल रहा है जबकि दूसरी ओर प्रबंधन की ओर से मुनाफे वाले रूटों पर बस सेवा को बंद रखा जा रहा है। चंबा-जसौरगढ़-दियोला रूट पर बस सेवा को बंद रखना भी इसी में से एक है। उन्होंने प्रबंधन से बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग की है।
एचआरटीसी के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द बस सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।