फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: नेरा में गाड़ियों से निकाला तेल, शीशे तोड़े

Tue, 17 Jan 2023 10:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
NA
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के नेरा गांव से 300 मीटर दूरी पर स्थित पार्किंग में पार्क वाहनों से अज्ञात चोर तेल निकालने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि तेल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की पकड़ कोसों दूर हैं। नेरा गांव में पार्क की गई तीन बाइकों और एक कार से चोरों ने तेल चुराकर कार का शीशा भी तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सलूणी के डीएसपी पूर्ण चंद से रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रबुद्धजनों राकेश कुमार, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशोर कुमार, नारायण सिंह आदि ने बताया कि नेरा गांव के समीप पार्किग में खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी की घटनाओं से वाहन मालिक स्तब्ध हैं। रोजाना पार्किंग में वाहन मालिक अपने वाहनों को पार्क कर घर चले जाते हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में चोर गाड़ियों से तेल निकाल लेते हैं। बताया कि बीते रविवार देर रात तीन बाइकों और एक कार से तेल चोरी कर लिया गया। वहीं कार के शीशे भी तोड़ दिए हैं। सोमवार सुबह वाहन मालिक मौके पर पहुंचे तो वे कार के टूटे शीशे और तेल चोरी देखकर स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी तीन से चार बार तेल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। डीएसपी ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। पुलिस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed