फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   muslim paid Namaj at their homes

मस्जिदों की बजाय घरों में ही अदा की नमाज

Wed, 21 Jul 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
muslim paid Namaj at their homes
ईद के मौके पर एक-दुसरे को मुबारकवाद देते बच्चे। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-जुहा बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद-उल-जुहा के पाक मौके पर जगह-जगह नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जहां इक्का-दुक्का लोगों ने मस्जिद में आकर ईद की नमाज पढ़ी तो वहीं, दूसरी तरफ अधिकतर लोगों ने कोरोना महामारी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए घर से ही नमाज अदा की। मुसलमान समुदाय के लोगों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और विश्व शांति की कामना की। इस दौरान चंबा मस्जिद, सरोल और राजपुरा मस्जिद में सामाजिक दूरी की पालना करते हुए अल्लाह से समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जिला अंजुमन इस्लामिया सदर के अध्यक्ष इशरार अली शाह ने जिलावासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही समुदाय के लोगों से खुदा के बताए नेक मार्ग पर चलकर इंसानियत की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना काल के चलते लोग गाइडलाइन की अनुपालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed