{"_id":"646900e28b32c70095045408","slug":"murder-case-registered-against-mother-in-law-and-brother-in-law-in-womans-death-case-chamba-news-c-19-1-158672-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला के मौत मामले में सास और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला के मौत मामले में सास और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Sat, 20 May 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
ंबा के चुवाड़ी थाना के बाहर प्रदर्शन करते मायका पक्ष के लोग।संवाद
चंबा। फोन पर बात करते-करते अचानक बेटी की चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। इसके कुछ ही समय बाद फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। पीड़िता ठाकुरी देवी ने रोते-बिलखते हुए ये बात पुलिस को बताई। एक माह पूर्व चुवाड़ी के तारागढ़ में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त करने वाली महिला के मायका पक्ष के करीब 50 लोगों की भीड़ ने चुवाड़ी थाना परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे से लेकर खबर लिखे जाने तक लोगों की भीड़ चुवाड़ी थाना परिसर के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ी रही।
पीड़ित पति केवल पुत्र प्रवीन कुमार गांव तारागढ़, ठाकुर देवी और पंचायत समिति उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के सास और देवर अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और गालीगलौज कर उसे मानसिक तौर पर परेशान करते रहते थे। प्रवीन कुमार ने बताया कि वह परिवार के पालन-पोषण के लिए सोलन स्थित ढाबे में काम करता है और वहीं पर रहता है। 21 अप्रैल को पत्नी को इस कद्र प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि उन्हें पूरा शक है कि इन लोगों ने ही उसकी हत्या की है। क्योंकि इससे पहले 20 अप्रैल की शाम जब फोन पर बात की तो उसने बताया था कि ये लोग उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर रहे हैं। शनिवार को मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने चुवाड़ी थाना में पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मायका पक्ष के बयानों के तहत अब मृतका की सास और देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस जांच के बाद मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं।