{"_id":"6262e40c44f4851d8c26bebe","slug":"motorcycle-fell-into-a-ditch-youth-dies-chamba-news-sml4065224198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत
विज्ञापन
कटोगा के पास गिरी मोटरसाइकिल। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। जसौरगढ़ से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे युवक की जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तनुज (19 वर्षीय) पुत्र रमेश कुमार निवासी गलिया डाकघर ब्याणा के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गलिया निवासी तनुज अपनी मोटरसाइकिल पर जसौरगढ़ से अपने घर लौट रहा था। वीरवार रात आठ बजे के करीब जब वह संपर्क मार्ग जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
मोटरसाइकिल गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नकरोड़ चौकी में भी हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाल कर पीएचसी जसौरगढ़ पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव मातम छा गया है।