{"_id":"daeb14f55f955865ddc47683ba43c4e2","slug":"motor-chalan-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर वसूला 21,400 रुपये जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने पर वसूला 21,400 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े हुए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को 77 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 21, 400 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेडे़ गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन