{"_id":"1a670c5744c542f6bd594c3c71362bb0","slug":"motor-chalan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों से वसूला 11, 700 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों से वसूला 11, 700 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले सत्तावन वाहन चालकों को चंबा पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया। शुक्रवार को चंबा पुलिस ने चंबा मुख्यालय, हरदासपुरा, जुलाकड़ी, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानुपर, बालू व परेल में नाके बंदी के दौरान अनियमितता करने वाले सत्तावन वाहन चालकों के चालान काट कर उनसे 11 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करना स्वयं और दूसरों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में कानून के अनुसार सड़क पर वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन