फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mother dies in car accident, father-son Tanda refer

कार दुर्घटना में मां की मौत, पिता-पुत्र टांडा रेफर

Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Mother dies in car accident, father-son Tanda refer
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-सेरी-उटीप सड़क पर वीरवार देर रात एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि, पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार कार में अपने माता-पिता को लेकर चंबा से घर की ओर जा रहा था। वीरवार रात चंबा-सेरी-उटीप मार्ग पर गाड़ी संख्या एचपी-73-ए-2450 उटीप नामक जगह पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंद्रा देवी पत्नी तिलक राज निवासी मनोग के रूप में हुई। जबकि, घायलों की पहचान अनिल कुमार पुत्र तिलकराज गांव मनोग और तिलक राज के रूप में हुई। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने राजस्व विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी प्रदान की गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed