{"_id":"6ac12d21beee7afb320495ca","slug":"morning-bus-hasnt-arrived-for-three-days-sihunta-students-distressed-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198695-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन दिन से नहीं आई सुबह की बस, सिहुंता के विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन दिन से नहीं आई सुबह की बस, सिहुंता के विद्यार्थी परेशान
Sat, 03 Oct 2026 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता-चुवाड़ी रूट की एकमात्र सरकारी बस गायब, स्कूल-कॉलेज जाने वालों को निजी वाहनों का सहारा
बसों की कमी का हवाला मिलने से बढ़ी परेशानी, नौकरीपेशा-कामकाजी यात्रियों ने भी नियमित सेवा मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। तीन दिन से सुबह की सरकारी बस नहीं चली तो सिहुंता से चुवाड़ी तक रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई और लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।
सुबह के समय इस रूट पर चलने वाली यही एकमात्र सरकारी बस है। इसके नहीं पहुंचने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को निजी बसों और वाहनों के सहारे चुवाड़ी पहुंचना पड़ रहा है। नौकरीपेशा और अन्य कामकाजी लोग भी बस सेवा बाधित होने से परेशान हैं।
स्थानीय लोगों में नीरज कुमार, अमित कुमार, सूरज कुमार, अंजलि कुमारी, ललिता देवी और कीर्ति कुमारी ने बताया कि सुबह की बस तीन दिन से रूट पर नहीं आई। इससे विद्यार्थियों के सामने समय पर शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई है। निजी बसों में पहले ही भीड़ रहती है। ऐसे में जगह नहीं मिलने पर विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई विद्यार्थियों को निजी वाहनों से चुवाड़ी पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि निगम से संपर्क करने पर बसों की कमी का हवाला दिया गया। उन्होंने निगम से मांग की है कि सुबह की सरकारी बस को नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
उधर, एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस नियमित रूप से रूट पर चलती है। किन्हीं कारणों से पिछले दिनों बस रूट पर नहीं पहुंची होगी। अड्डा इंचार्ज को समस्या से अवगत करवाकर बस को नियमित रूप से रूट पर भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।