फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   More than 12 thousand devotees left from Chamba in three days

Chamba News: तीन दिन में 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु चंबा से रवाना

Sun, 31 Aug 2025 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
More than 12 thousand devotees left from Chamba in three days
नूरपुर, पठानकोट और भद्रवाह के लिए श्रद्धालुओं को दी जा रही निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। आपदा के बाद मणिमहेश यात्रा पर आए लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु तीन दिन में चंबा से रवाना हो चुके हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को नूरपुर, पठानकोट और भद्रवाह तक राज्य पथ परिवहन निगम के माध्यम से निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चंबा चौगान में ठहरे जम्मू-कश्मीर से आए सभी श्रद्धालु बापस लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि चौगान में ठहरे रामबन के 11 सदस्यीय एक परिवार को भी एचआरटीसी बस से पठानकोट भेजा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि कुछ श्रद्धालु चंबा में अपने मित्रों और जानकारों के पास मौजूद हो सकते हैं इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर से छड़ी यात्रा अथवा लंगर सेवा के साथ आए श्रद्धालुओं के पुलिस ग्राउंड बारगाह में पार्क हुए वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी कि यात्रा से पैदल बग्गा तक वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, रहने एवं भोजन के अलावा परिवहन सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed