फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   More patients with diabetes and blood pressure

मधुमेह और रक्तचाप के निकले ज्यादा रोगी

Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
More patients with diabetes and blood pressure
मैहला में स्वास्थ्य मेले के दौरान लोगों को चेकअप करने के बाद दवाई देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचा? - फोटो : Chamba
चंबा। मैहला में आयोजित स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप और मधुमेह के ज्यादा रोगी सामने आए। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इसमें मेडिकल कॉलेज चंबा के विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

मेले में 377 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से ग्रसित मरीज ज्यादा थे। इन मरीजों को जांच के बाद दवाई भी दी गई। मरीजों के सभी प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए गए।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विभाग ने कई मरीजों को योगाभ्यास करवाया। इसमें लोगों को योग के जरिये निरोग रहने के तरीके समझाए। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदमा अग्रवाल, जिला आयुर्वेद अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। मेले में जिला परिषद सदस्य दुर्गो देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। पात्र लोगों के आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में मधुमेह और रक्तचाप के 72 मरीज निकले। इसके अलावा 20 दांत की बीमारी, 26 ईएनटी और 29 लोग चमड़ी रोग से संबंधित सामने आए। 80 लोगों ने आयुुर्वेद चिकित्सक से अपनी जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed