{"_id":"691762b8b16815b5f7015c68","slug":"more-damaged-parts-of-bharmour-highway-should-be-repaired-first-pathania-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166533-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर हाईवे के अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहले की जाए मरम्मत : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर हाईवे के अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहले की जाए मरम्मत : पठानिया
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा - भरमौर का विस्तृत निरीक्षण करते उप मुख्य सचेतक केवल सिंह
चंबा। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चंबा के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन शुक्रवार क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हाईवे के अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक करने के लिए हाल ही में केंद्र से लगभग 42 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि 97 करोड़ रुपये का एक एस्टीमेट विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्रालय को भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इस सड़क के मरम्मत कार्य में तेजी आएगी।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान इस एनएच को बड़ी क्षति पहुंची थी, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस प्रकार दिन-रात कड़ी मेहनत करके इस सड़क मार्ग को रिकॉर्ड समय अवधि में बहाल किया है, वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
निरीक्षण दौरे के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत से संबंधित मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के ध्यान में भी लाया जाएगा, ताकि शेष कार्यों को रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए इस सड़क मार्ग को पहले से भी अधिक बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बग्गा के समीप रुगड़ी नाला, चुड़ी, धरवाला और लोथल सहित सभी प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थानों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के कई अन्य क्षतिग्रस्त स्थलों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य एडवोकेट सुरजीत भरमौरी, गज पावर हाउस के अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा और सेवानिवृत्त तहसीलदार भुवनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।