{"_id":"64eb8e676272793f5e0b0a29","slug":"monkeys-and-pigs-destroyed-the-maize-crop-chamba-news-c-88-1-cmb1002-6043-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बंदरों और सुअरों ने नष्ट की मक्की की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बंदरों और सुअरों ने नष्ट की मक्की की फसल
Sun, 27 Aug 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड सलूणी के तहत आते भलेई क्षेत्र में बंदरों और सुअरों ने मक्की की फसल को खेतों में ही नष्ट कर दिया है। किसानों का कहना है कि बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही मवेशियों के लिए चारा भी बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रात के समय सुअर भी मक्की की फसल को चट कर रहे हैं। साथ ही जमीन को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि वे खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे कर देते हैं जिससे पशुओं के लिए चारा लाने पहुंच रही महिलाओं का पैर गड्ढे में फंस जाते हैं। मक्की की फसल नष्ट होने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ चुकी है।किसानों दीवान चंद, मदन लाल, कमल कुमार, नरेश, मतेश, उत्तम चंद आदि का कहना है कि वे हजारों रुपये खर्च करके दुकानों से मक्की का बीज खरीदकर कड़ी धूप में मेहनत करके खेतों में बिजाई करते हैं बावजूद, इसके बंदरों के झुंड और सुअरों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहा कि कुछ दिन पहले मक्की की लहलहाती हुई फसल को देखकर किसान काफी खुश थे लेकिन, फसल पूरी तरह से नष्ट होने पर किसानों को अब दुकानों से ही मक्की खरीदनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत ब्रंगाल की प्रधान बीना का कहना है कि क्षेत्र में किसानों की मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करवा गया है कि बंदरों के झुंड से निजात दिलवाई जाए।
विज्ञापन