{"_id":"648b4c59908d564c160ea606","slug":"monkey-attacks-school-going-student-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-sml1049-1106-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में बंदर ने स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में बंदर ने स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला
Thu, 15 Jun 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में बंदरों के आतंक से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बंदरों के लगातार हमले बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। वीरवार को 10वीं कक्षा का छात्र राहुल पुत्र सरोज कुमार स्कूल जा रहा था कि इसी दौरान बंदर ने उसपर हमला कर दिया। छात्र बंदर के हमले से बचाव करते हुए असंतुलित होकर डंगे से नीचे गिर गया।
इससे उसकी टांगों में गंभीर चोट आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. विपिन ने बताया कि हादसे के बाद घायल अवस्था में छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी लाया गया था जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से उत्पाती हमलावर बंदरों को पकड़ने के लिए सकारात्मक कदम उठाते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।