{"_id":"6172c607395be35523135934","slug":"mohit-yashika-and-meenakshi-top-long-jump-chamba-news-sml388022083","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में मोहित, यशिका और मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में मोहित, यशिका और मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान..
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद लगाता प्रतिभागी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने खूब दमखम दिखाया। इसमें लंबी कूद, कबड्डी, शॉटपुट और 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। लंबी कूद में मोहित कुमार ने पहला, योगेश कुमार ने दूसरा और ईशान कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ में नवीन कुमार पहले, चेतनिया दूसरे और सूर्यकांत तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्शिया शर्मा ने पहला, मीनाक्षी कुमारी ने दूसरा, कामिया और नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी का मैच एमबीबीएस 2018 और 2019 बैच के प्रशिक्षुओं के बीच खेला गया। इसमें 2018 बैच की टीम विजेता रही। महिला की लंबी कूद प्रतियोगिता में यशिका और मीनाक्षी ने पहला, अनीता ने दूसरा और केमया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। मैदान में कोविड-19 के नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन की अध्यक्ष अक्षिता शर्मा ने बताया कि खेलों में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।