फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Modi government's dictatorship to cancel Rahul Gandhi's membership: Hashu Sheikh

राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करना मोदी सरकार की तानाशाही: हाशु शेख

Sat, 25 Mar 2023 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Mar 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Modi government's dictatorship to cancel Rahul Gandhi's membership: Hashu Sheikh
चंबा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को निरस्त करना मोदी सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया चुराह के अध्यक्ष हाशु शेख ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से उनकी सदस्यता को रद्द करना द्वेषपूर्ण भावना है। अभी हाल में ही राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इसमें उन्हें लोगों का भारी जनसमर्थन मिला था। साथ ही लोकसभा में राहुल गांधी ने पिछले कई दिनों से अपनी बातों को रखने की इजाजत मांगी थी। इसको भी सत्ता पक्ष ने खारिज कर दिया है। कहा कि राहुल गांधी निडर और निष्पक्ष लीडर हैं जो सच्चाई के लिए हमेशा ही लड़ते रहते हैं। मोदी की तानाशाही सरकार को डर लग रहा है कि कहीं संसद में उनके कारोबारी मित्र अदाणी की पोल खुल जाएगी इसलिए उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया और उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

हाशु शेख ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और राहुल गांधी के परिवार ने हिंदुस्तान के निर्माण के लिए अपने परिवार के सदस्यों की कुर्बानी दी है। राहुल गांधी निडर होकर आम जनता के बीच में जाएंगे और मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। आने वाले लोकसभा के चुनावों में मोदी की तानाशाही सरकार को लोग जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed