{"_id":"69861f2b7d8f4a890100f357","slug":"mlas-demand-better-health-road-and-drinking-water-facilities-for-chamba-from-the-chief-minister-chamba-news-r-399-1-sml1005-426426-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायकों ने मुख्यमंत्री से चंबा के लिए मांगीं बेहतर स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायकों ने मुख्यमंत्री से चंबा के लिए मांगीं बेहतर स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाएं
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक में जिला चंबा के पांचों विधायकों ने स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, हेली टैक्सी और मिनी सचिवालय सहित क्षेत्रीय विकास की कई मांगें उठाईं। विधायक क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की गति बढ़ाने और नए विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर देते नजर आए।
चुराह में भवन निर्माण में तेजी लाएं, हेली टैक्सी सेवाएं करें शुरू : हंसराज
चुराह के विधायक हंसराज ने अपने क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों के भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने तीसा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यहां पर्यटन को विकसित किया जाना चाहिए। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने चंबा में भी हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने की भी मांग की।
डॉ. जनक राज ने होली-उतराला सड़क के निर्माण का उठाया मुद्दा
पांगी और भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने होली-उतराला सड़क के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने जल्द इस सड़क के निर्माण को प्रभावी कदम उठाने की मांग की। यह मार्ग अभी तक अधूरा है। इससे चंबा के होली के लोगों को कांगड़ा जिला के बैजनाथ से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय चंबा के लिए जारी करें अतिरिक्त बजट : नीरज
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि चंबा में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 6.33 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने इस भवन का काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त धन की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी की योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर बनाने के लिए चार करोड़ रुपये प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
आपदा से हुए नुकसान की हो भरपाई : डीएस ठाकुर
डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान उनके क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान हुआ है, जिनकी मरम्मत के लिए धन उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की एफसीए क्लीयरेंस जल्द करवाने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की भी मांग की।