फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA felicitates meritorious students

Chamba News: विधायक ने सम्मनित किए मेधावी विद्यार्थी

Thu, 08 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
MLA felicitates meritorious students
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला मेल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राऐं
चंबा। विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे अहम है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोथा में वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को क्षेत्र के विकास के लिए अभिनव विचारों के साथ आगे भी आना चाहिए।

दोपहर बाद विधायक नीरज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहू के सालाना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचान कर रुचि पूर्ण विषयों को चुना जाना चाहिए। इसके लिए अथक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पहले विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11-11 हजार की धनराशि देने का एलान किया। कार्यक्रम में परोथा स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार और प्रधानाचार्य साहू पधर के विनोद सोनी ने वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed