{"_id":"6241efe87c29db233c20af43","slug":"mla-did-surprise-inspection-of-bathery-chc-chamba-news-sml40396209","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बाथरी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बाथरी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डलहौजी की विधायक आशा कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी और डिस्पेंसरी के साथ पंजीकरण काउंटर में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा। चिकित्सक डॉ. पुनीत पराशर ने विधायक को भवन के निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे स्टाफ की कमी को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जरूरी मशीनों को उपलब्ध करवाने के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सभी दवाइयां उपलब्ध करवाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक को इसके बारे में भी जानकारी दी गई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने कोरोना काल में बेहतर सेवाएं दी हैं। बाथरी सीएचसी के अंतर्गत 15 पंचायत आती हैं, जिनमें 20 हजार की आबादी है। उन्होंने विधायक को बताया कि प्रदेश सरकार ने सीएचसी बाथरी के लिए 6.5 लाख की ग्रांट पास की है। यह धनराशि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में खर्च की जाएगी। विधायक ने बताया कि बाथरी के लोगों को नया भवन मिल गया है।
नैनीखड्ड से लेकर बनीखेत मार्ग पर कोई दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम सीएचसी बाथरी में घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया जाता है। ऐसे में इस स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती काफी आवश्यक है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में जो भी खामियां चल रही हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर भी मौजूद रहे। उदयपुर वार्ड की जिला परिषद वनिका चोबियाल और बनीखेत के जिला परिषद पवन टंडन के साथ मलूड़ा पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, बाथरी पंचायत प्रधान रेखा देवी और बाथरी व्यापार मंडल के सदस्य शामिल हुए।