फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Missing youth's body found on Indora rail track

chamba: दो दिन से लापता युवक का इंदौरा रेल ट्रैक पर मिला शव

Thu, 03 Nov 2022 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 11:41 PM IST
सार

दो दिन से लापता युवक का शव इंदौरा में ट्रेन की पटरी पर मिला है। मृतक की पहचान संजीत कुमार (35) पुत्र बिशन दास निवासी गांव कल्हेतर पंचायत गाहर के रूप में हुई है। युवक पेशे से चालक था।

विज्ञापन
Missing youth's body found on Indora rail track
युवक का शव मिला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से लापता युवक का शव इंदौरा में ट्रेन की पटरी पर मिला है। मृतक की पहचान संजीत कुमार (35) पुत्र बिशन दास निवासी गांव कल्हेतर पंचायत गाहर के रूप में हुई है। युवक पेशे से चालक था। मंगलवार दोपहर को वह अपने घर से गाड़ी लेकर निकला था लेकिन रात होने तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश करने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। जिस गाड़ी को लेकर वह घर से निकला था, वह त्रिमथ में खड़ी की गई थी। गुरुवार को इंदौरा में रेल ट्रैक पर शव बरामद होने के बाद इसकी पहचान करने के लिए पुलिस ने प्रदेश के सभी थानों में इसकी सूचना दी। चुवाड़ी थाने में भी सूचना दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद कल्हेतर से लापता युवक के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए इंदौरा भेजा गया जहां पर उन्होंने उसकी पहचान की। इस बात को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है कि आखिरकार वह त्रिमथ से इंदौरा कैसे पहुंच गया। हालांकि इसको लेकर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यही सामने आ रहा है कि युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हुई है। शव को चंबा लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कल्हेतर से लापता युवक का शव इंदौरा में मिला है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed