फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Missing driver's body found in End drain

लापता चालक का शव ईंड नाले में मिला

Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Missing driver's body found in End drain
Missing driver's body found in End drain
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रक को टक्कर मारकर गायब चल रहे टिपर चालक का कियाणी के ईंड नाले में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान विजय कुमार (35) पुत्र चुनी लाल निवासी गांव मलकौता डाकघर भरमौर के रूप मेें हुई है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को विजय कुमार टिपर लेकर पुखरी से चंबा की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

ईंड नाले के पास उसने लकड़ी से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया, तबसे लेकर वह लापता चल रहा था। पुलिस नेे उसे तलाश करने का प्रयास भी किया लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को पुलिस को कियाणी के पास ईंड नाले में चालक का शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाकर शवगृह में रखवाया गया।
विज्ञापन

यहां शव की शिनाख्त करवाने के लिए विजय कुमार के परिजनों को बुलाया गया। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed