फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mischievous elements set fire to two-wheelers

Chamba News: शरारती तत्वों ने दोपहिया वाहनों में लगाई आग

Thu, 22 Jun 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements set fire to two-wheelers
चंबा में शरारती तत्वों की ओर जलाए गए सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी में आग लगा दी। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की समय रहते इन वाहनों में लगी आग पर नजर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने वाहनों में लगी आग को बुझाया। हालांकि एक बाइक जल गई जबकि दो बाइकों और एक स्कूटी को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए भरसक प्रयास किया। इसको लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन आग लगाने वाले शरारती तत्वों का कुछ सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि वाहनों को आग लगाने वाले शरारती तत्वों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed