{"_id":"5d25cc3e8ebc3e6cc4512c49","slug":"minjar-fair-two-doctor-duty-in-medical-college-chamba-news-sml2998974170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर के दौरान ईमरजेंसी वार्ड में रात को सेवाएं देंगे दो-दो चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर के दौरान ईमरजेंसी वार्ड में रात को सेवाएं देंगे दो-दो चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मिंजर मेले के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के इमरजेंसी वार्ड में शाम और रात के समय दो चिकित्सक तैनात रहेंगे। मिंजर मेले में किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।
मिंजर मेले के दौरान मिलावटी खाद्य वस्तुएं बेची जाती हैं, इसके अलावा खाद्य स्टालों में भी सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसकी वजह से लोगों के बीमार होने का अंदेशा बना रहता है। पिछले साल अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से एक चिकित्सक को इलाज में परेशानियां आई थी।
इसको देखते हुए इस बार अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती का फैसला लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान आपातकालीन वार्ड में दो चिकित्सक सेवाएं देंगे। जिससे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रहें।