{"_id":"5f22f6408ebc3e9f715815d8","slug":"minjar-fair-on-sunday-five-hour-chamba-closed-chamba-news-sml3401172112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले के समापन मौके पर पांच घंटें के लिए सील रहा नगर परिषद चंबा का क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले के समापन मौके पर पांच घंटें के लिए सील रहा नगर परिषद चंबा का क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मिंजर मेले के समापन अवसर पर नगर परिषद चंबा का क्षेत्र रविवार को पूरी तरह से सील रहेगा। इस संदर्भ में उपमंडलीय प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इसके साथ ही सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। मिंजर मेले के समापन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। मगर इस बार शोभायात्रा में सिर्फ पास धारकों को ही अनुमति मिलेगी। दोपहर तीन बजे से लेकर शाम आठ बजे तक शहरी क्षेत्र सील रहेगा। इस अवधि में अगर कोई व्यक्ति आवाजाही करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मेडिकल इमरजेंसी के लिए इसमें छूट रहेगी। गौरतलब है कि इस बार मिंजर मेले का आयोजन प्रशासन रस्मी तौर पर किया जा रहा है। मेले के शुभारंभ मौके पर शहर के चार वार्डों को सील किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान यहां चार घंटे तक यहां आवाजाही बंद रही थी। बहरहाल, अब दो अगस्त को मिंजर मेले का समापन होने जा रहा है। बहरहाल, प्रशासन ने इस बार नगर परिषद चंबा के पूरे क्षेत्र को पांच घंटे के लिए सील करने का निर्णय लिया है।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नगर परिषद चंबा का सारा क्षेत्र सील रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के समापन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।