{"_id":"64c7f87d99fc949fda0905a6","slug":"minjar-fair-ends-business-will-continue-till-august-6-chamba-news-c-88-1-cmb1002-4262-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेला खत्म, छह अगस्त तक चलता रहेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेला खत्म, छह अगस्त तक चलता रहेगा कारोबार
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में सजे बाजार में कारोबार छह अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बारे में उपमंडलीय प्रशासन ने समस्त दुकानदारों सहित ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मेला 15 दिन का रहता है। ऐसे में मेला समाप्त होने के बाद सात दिन तक कारोबारी कारोबार कर सकते हैं। इसके बाद किसी प्रकार की मोहलत नहीं दी जाएगी। मैदान खाली होने के बाद प्रशासन की ओर से उचित रखरखाव किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की जाएंगी। मेले का विधिवत समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया है। आठ दिवसीय मेले में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वहीं, अन्य गतिविधियों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। मेला समाप्त होने के बाद जहां स्टेज और प्रदर्शनियों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है तो वहीं, अब चौगान में लगे अस्थायी बाजार में लोगों की भीड़ भी उमड़ना शुरू हो गई है। कारोबारियों के नजरिये से देखें तो राहत की बात यह है कि इस बार मेले के दौरान बारिश नहीं हुई। इससे उन्हें अब कारोबार करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
अब ग्रामीण इलाकों से पहुंचेंगे लोग
मिंजर मेले में सामान सस्ता होने के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने मेले में खरीदारी की। उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण कुमार का कहना है कि छह अगस्त तक चौगान में अस्थायी मार्केट रहेगी। इसके बाद चौगान को खाली करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अब ग्रामीण इलाकों से पहुंचेंगे लोग
मिंजर मेले में सामान सस्ता होने के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने मेले में खरीदारी की। उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण कुमार का कहना है कि छह अगस्त तक चौगान में अस्थायी मार्केट रहेगी। इसके बाद चौगान को खाली करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन