फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Minister Virendra Kanwar hoisted the tricolor in Chamba

चंबा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minister Virendra Kanwar hoisted the tricolor in Chamba
गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में परेड के दौरान सलामी मंच के आगे से गुज? - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया । उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

समारोह में कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना को सुनिश्चित बनाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के अलावा वीर भूमि के रूप में भी जानी जाती है। कहा कि राज्य सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिक परिवारों के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, जनमंच और हिम प्रगति पोर्टल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने और प्रयास करते हुए प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए निवेशकों को कई प्रकार की राहतें एवं प्रोत्साहन दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश के लगभग दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिला होने के बावजूद भी जिला चंबा ने वैश्विक महामारी कोरोना की तमाम चुनौतियों का मुकाबला करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास, प्रगति और खुशहाली के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर जोड़:-22
इन्हें मिला सम्मान जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान प्रधानाचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रमेश भारती को कोविड-19 में उनके अथक प्रयासों एवं प्रशासनिक कार्यों के अलावा छात्रों को सर्जरी और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, डॉक्टर सलोनी सूद सहायक प्रोफेसर निश्चेतक मेडिकल कॉलेज चंबा को कोविड-19 के रोगियों की व्यवस्था के लिए कठिन परिश्रम करने पर, डॉक्टर सुनील ठाकुर सीनियर रेजिडेंट एनेस्थीसिया को, डॉ संजय कुमार सहायक प्रोफेसर मेडिसन, जीवन लता वार्ड सिस्टर, डॉ जालम सिंह भारद्वाज एमओएच को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान उनके अथक प्रयासों के लिए और एक नोडल अधिकारी के रूप में कोविड-19 पहली लहर से लेकर अब तक उनके सराहनीय कार्य के लिए, डॉ शैलजा सूर्या चिकित्सा अधिकारी को पूरे जिला में कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया में एमडीआईओ का अतिरिक्त प्रभार देखने के लिए, अनिल कुमार वीसीसीएम, नारायण सिंह एमएचएस, राजेश कुमार बीपीएम, हेमलता एचडब्ल्यू सी, करण सिंह, दिलीप सिंह, ललिता देवी फीमेल हेल्थ वर्कर, डॉक्टर अजय कौशल एमओसीएच किहार,निधिया राम ठाकुर एमएचएस, राजकुमार एमएचडब्ल्यू, रितेश फार्मासिस्ट, ललित कुमार फार्मासिस्ट, रीना सीएचओ, संगीता शर्मा फीमेल हेल्थ वर्कर, सुनील कुमार एमएसडब्ल्यू को टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इनसेट
पुलिस विभाग के निरीक्षक सकीनी कपूर प्रभारी थाना सदर चंबा को बेहतरीन कार्य के लिए, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार प्रभारी पुलिस लाइन चंबा, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी मनजीत कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मुख्य आरक्षी दीपक,मुख्य आरक्षी नीरज, मुख्य आरक्षी ग्यास लाल, मुख्य आरक्षी हेमराज आरक्षी पंकज,आरक्षी मनोहर लाल, आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी विक्रम सिंह को प्रशस्ति पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गयाइनसेट

साहसिक खेल स्कीइंग का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हवलदार केवल कृष्ण को, संगीत एवं गाने के माध्यम से जिला पर्यटन विकास एवं जिला प्रशासन चंबा द्वारा चलाए गए महत्वकांक्षी चलो चंबा अभियान का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गुलशन पाल प्रवक्ता संगीत को, रवि किशन मीणा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंबा को ऑनलाइन माध्यम से प्रचार-प्रसार करने में, हंसराज चालक को ऑक्सीजन सिलेंडर के लाने व पहुंचाने में, चालक ज्ञानचंद, ओमप्रकाश, संजू, हेमराज प्राइवेट वाहन चालक, सनी तथा दीपक भाटिया प्रधान प्रेरणा दा इंस्पिरेशन चंबा को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु, इंजीनियर राहुल राठौर प्रिंसिपल गवर्मेंट आईटीआई लचोडी को डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करवाने में, इंजीनियर विपिन शर्मा प्रिंसिपल गवर्नमेंट आईटीआई चंबा को 21 यूथ को ऑक्सीजन प्लांट, मेडिकल इक्विपमेंट्स तथा वेंटिलेटर इत्यादि स्थापित करने में सराहनीय योगदान के लिए, संदीप कुमार नायब तहसीलदार सदर चंबा, दिलीप सिंह फॉर मैन को, इंजीनियर विनीत, इंजीनियर अरुन को बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में फरहान मिर्जा को, कैफ खान को हिमाचल कला उत्सव में 2 डी पेंटिंग्स के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त परेड में शामिल पुलिस होमगार्ड के अधिकारी व जवानों को, एनसीसी के छात्र व छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले नाट्य दलों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed