{"_id":"68b333edf30b7aceb7058a7b","slug":"minister-reached-bharmour-on-foot-from-dunali-inspected-the-damaged-highway-chamba-news-c-88-1-ssml1004-159501-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दुनाली से पैदल भरमौर पहुंचे मंत्री, क्षतिग्रस्त हाईवे का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दुनाली से पैदल भरमौर पहुंचे मंत्री, क्षतिग्रस्त हाईवे का किया निरीक्षण
Sun, 31 Aug 2025 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:53 AM IST
विज्ञापन
चंबा। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने चंबा दौरे के दूसरे दिन दुनाली से भरमौर तक क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्ग की शीघ्र बहाली को लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
29 अगस्त को उन्होंने चंबा से बकानी पुल तक मार्ग का निरीक्षण वाहन द्वारा किया, जबकि बकानी पुल से दुनाली तक पैदल यात्रा की। इसके बाद 30 अगस्त की सुबह 5ः00 बजे वे दुनाली से पैदल खड़ामुख होते हुए भरमौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह सड़क और आसपास हुई क्षति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सेटेलाइट फोन के माध्यम से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी बातचीत कर राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए की क्षति की जानकारी साझा की और बहाली संबंधी सुझाव दिए।
विज्ञापन
भरमौर पहुंचकर मंत्री ने एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा और अन्य अधिकारियों से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली तथा मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। भरमौर में मीडिया से बात करते हुए जगत सिंह नेगी ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
खड़ामुख और गैहरा में खुलेंगे एचपीएमसी के खरीद केंद्र
मंत्री ने जानकारी दी कि अगले दो-तीन दिनों में खड़ामुख और गैहरा में एचपीएमसी के खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे, जहां स्थानीय बागवानों से सी-ग्रेड सेब 12 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए की बहाली के लिए बड़ी मशीनरी को एयरलिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कार्यरत जल विद्युत कंपनी जेएसडब्ल्यू ने सड़क बहाली के लिए तत्काल एक पोकलेन उपलब्ध करवाने के साथ भविष्य में एक और मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।