{"_id":"601ec8ca8ebc3e4a5d1541b8","slug":"mining-stopped-in-ravi-river-at-chamba-police-posted-chamba-news-sml360067229","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर, राजपुरा और कियाणी में रावी नदी के तट पर रुका खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर, राजपुरा और कियाणी में रावी नदी के तट पर रुका खनन
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
अवैध खनन को लेकर उदयपुर के पास पुलिस के पहरे के बीच सूना पड़ा रावी नदी का किनारा।
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। चंबा में अवैध खनन के मामलों में कमी आ रही है। उदयपुर, कियाणी और राजपुरा में रावी नदी के तट पर पिछले 15 दिनों से एक भी वाहन चालक रेत निकालने के लिए नहीं पहुंचा है। नदी में अवैध खनन को रोकने के लिए चंबा थाना प्रभारी की ओर से उदयपुर, कियाणी व राजपुरा में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
अवैध खनन करने जो लोग चांदी कूट रहे थे, उनके ट्रैक्टर व मशीनें इन दिनों सड़क के किनारे खड़े हैं। पहले रावी नदी के तट ट्रैक्टरों से भरे रहते थे लेकिन पिछले 15 दिनों से कोई भी नजर नहीं आ रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। रावी नदी के तट पर अवैध खनन बंद करवाने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि उपरोक्त स्थानों पर अवैध खनन बंद करवाने के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया है। पुलिस कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक रावी नदी तट पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।