{"_id":"65c118281970c2c2030d0595","slug":"milk-bread-and-vegetables-reached-bharmour-after-five-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-117747-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच दिन बाद भरमौर पहुंचीं दूध, ब्रेड और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच दिन बाद भरमौर पहुंचीं दूध, ब्रेड और सब्जियां
Mon, 05 Feb 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भजंराड़ू में बर्फ के बीच आवाजाही करते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पांच दिन दूध और ब्रेड सहित सब्जी लेकर वाहन पहुंचे। इससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
बड़े वाहन बर्फबारी के कारण भरमौर नहीं पहुंच पा रहे थे। सोमवार को बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को बस सहित अन्य वाहनों की सुविधा मिलेगी। बसों से लेकर घरेलू गैस की सप्लाई भी पहुंच गई है। इन सेवाओं के भरमौर नहीं पहुंचने से लोग काफी चिंतित थे। लोक निर्माण विभाग से भरमौर तक बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने की मांग कर रहे थे।
कुछ दिन पहले भरमौर में करीब 25 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ था। इसके चलते मुख्य मार्ग समेत मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग बंद हो गए थे। इनमें अधिकतर मार्ग लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिए हैं। इसके चलते लोगों ने राहत भरी सांस ली है। बर्फ के बीच लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि भरमौर में अधिकतर मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए गए हैं। जो मार्ग बंद पड़े हैं, उन्हें भी शीघ्र यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
--