{"_id":"60158c238ebc3e340453b3d2","slug":"micro-plan-ready-for-school-opening-in-chamba-chamba-news-sml359327497","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में स्कूल खोलने के लिए माइक्रो प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में स्कूल खोलने के लिए माइक्रो प्लान तैयार
विज्ञापन
रावमापा कियाणी में क्लासरूम को सेनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी के कारण बंद स्कूलों को खोलने से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए जारी एसओपी के मुताबिक विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे। शिक्षा विभाग ने करीब अस्सी प्रतिशत से अधिक स्कूलों ने माइक्रो प्लान भेज दिया है। साथ ही अध्यापक भी स्कूल में पहुंच चुके हैं। माइक्रो प्लान के तहत स्कूल में कक्षावार बच्चों के प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। जबकि स्कूल से छुट्टी के समय भी यह नियम लागू रहेगा। इसका मकसद सामाजिक दूरी के नियम की अनुपालना करना है। स्कूल के सभी कक्षा रूमों को सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है। बच्चों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद स्कूल परिसर में प्रवेश मिलेगा।
स्कूल प्रबंधन ने परिसर में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी कर दी है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें भी विद्यार्थी एक दूसरे से साझा नहीं कर पाएंगे। मास्क अनिवार्य रूप से विद्यार्थियों को पहनना पड़ेगा। गौरतलब है कि जिले में 83 ग्रीष्मकालीन सत्र के स्कूलों में पढ़ाई एक फरवरी से शुरू होगी। अस्सी प्रतिशत से अधिक स्कूलों ने माइक्रो प्लान विभाग के कार्यालय में भेज दिया है। पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में करीब 11 माह के इंतजार के बाद पहुंचेंगे। ज्यादा विद्यार्थियों वाले स्कूलों में रोटेशन पॉलिसी चलेगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि अधिकतर स्कूलों का माइक्रो प्लान पहुंच गया है। व्यवस्था की जांच के लिए निरीक्षण भी किया जाएगा। स्कूलों को जरूरी निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।
स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश की समयसारिणी
कक्षा समय
आठवीं नौ बजे
जमा एक 9:20 बजे
नौवीं साढ़े नौ बजे
दसवीं साढ़े नौ बजे
जमा-दो साढ़े नौ बजे