{"_id":"68a4a12b6ed7124e150fb45f","slug":"meritorious-students-of-class-v-will-get-the-gift-of-scholarship-chamba-news-c-88-1-cmb1003-158834-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांचवीं के मेधावियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांचवीं के मेधावियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का तोहफा
Tue, 19 Aug 2025 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के पांचवीं कक्षा के मेधावी बच्चों को अब स्कॉलरशिप की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से टॉपर विद्यार्थियों की सूची मांगी है। इसमें प्रत्येक खंड से चार विद्यार्थी चुने जाएंगे, जिनमें दो छात्र और दो छात्राएं शामिल होंगी। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 1200 रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिले के 15 ब्लॉकों से कुल 60 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग ने स्कूल मुखियाओं और खंड अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। सूची मिलने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा और उसके उपरांत स्कॉलरशिप की राशि जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत पांचवीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि दी जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई में आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें।
विज्ञापन
हर ब्लॉक से चार-चार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। फील्ड से जानकारी मांगी गई है और सूची मिलते ही छात्रों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बलवीर सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, चंबा