{"_id":"65c50bdbf40b25ffa002defc","slug":"memorandum-submitted-to-dc-on-low-voltage-problem-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118017-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लो वोल्टेज की समस्या पर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लो वोल्टेज की समस्या पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में जुगनू की रोशनी की तरह ही वर्तमान समय में बिजली हैं।
इस कारण लोगाें को बिजली के साथ मोमबत्ती जलाकर रातें काटनी पड़ रही हैं। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपे ज्ञापन में समाजसेवी वीरेंद्र ठाकुर ने यह समस्या उठाई। बताया कि वर्ष 2021 में पंचायत दियोला के कुठेड़ गांव में 11 केवी सब स्टेशन के लिए करीब 9 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर तक स्थापित नहीं हो पाए हैं। हालांकि, इस कार्य के लिए 12 बिजली के खंभे नकरोड़ पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक सब स्टेशन बनाने को लेकर प्रयास आरंभ नही हो पाए हैं। उन्होंने उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सब स्टेशन का कार्य करवा कर लोगों को राहत देने की मांग उठाई है। संवाद