{"_id":"5fa583248ebc3ec5f043195f","slug":"meeting-chamba-news-sml350719537","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी लैबों के टेस्ट लिखने वाले डॉक्टरों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी लैबों के टेस्ट लिखने वाले डॉक्टरों की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में निजी लैबों में टेस्ट लिखने वाले डॉक्टरों की जांच करने के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया ने प्राचार्य को आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उन्होंने जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में गैर सरकारी सदस्य ने चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निजी लैबों में टेस्ट करवाने की समस्या को रखा। जिसके ऊपर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन मंत्री ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को आदेश जारी किए कि ऐसे डॉक्टरों का पता लगाया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मरीजों के आयुष्मान व हिमकेयर योजना के तहत मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला व एसआरएल लैब में टेस्ट करवाने की व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़े। डॉक्टर ऐसा मोटी कमीशन कमाने के चक्कर में कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिविल अस्पताल भरमौर के भवन के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर वन मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ को आदेश जारी किए कि भवन का निर्माण कार्य हिमुडा से न करवाकर एम्स का निर्माण कर रही कंपनी से करवाया जाए। पांच या छह माह के भीतर भवन का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि चंबा में इंडोर स्टेडियम दस माह में तैयार किया जाएगा।
वन मंत्री ने चंबा-भरमौर एनएच की हालत को लेकर एनएच को फटकार लगाई और जल्द ही एनएच की हालत को सुधारने के आदेश दिए। बैठक में एक गैर सरकारी सदस्य ने मुद्दा उठाया कि टिकरी गढ़ में वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर वन मंत्री ने डीएफओ व एसडीएम को मौके का मुआयना कर उचित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में आंखों के ऑपरेशन नहीं होने को लेकर एक गैर सरकारी सदस्य ने अध्यक्ष के समक्ष मुद्दा रखा। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जवाब दिया कि ऑपरेशन थियेटर में कल्चर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके चलते ऑपरेशन बंद किए गए थे। अब रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जल्द ही ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। बैठक में हिमगिरी क्षेत्र में बसों में हो रही ओवरलोडिंग का मुद्दा भी उठाया गया। इसको लेकर वन मंत्री ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। वन मंत्री राकेश पठानिया ने बैठक के उपरांत सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का निपटारा करने में कोई भी कोताही न बरतें। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैयर, भरमौर विधायक जिया लाल, भटियात विधायक विक्रम जरयाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर व जिलाधीश डीसी राणा सहित अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।