{"_id":"620fce40433a6865ba63f801","slug":"medicines-delivered-to-phc-mehla-in-a-few-minutes-by-drone-chamba-news-sml400030681","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से चंद मिनटों में पीएचसी मैहला पहुंचाईं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से चंद मिनटों में पीएचसी मैहला पहुंचाईं दवाइयां
विज्ञापन
चंबा चौगान में ड्रोन की जानकारी हासिल करने के बाद एडीएम अमित मैहरा के साथ बच्चे व कंपनी के कर्मचा?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के ऐतिहासिक चौगान से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला में ड्रोन के जरिये दवाइयां पहुंचाई गईं। आने वाले समय में जिले के दुर्गम इलाकों में ड्रोन से चंद मिनटों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी। शुक्रवार को चौगान से ड्रोन उड़ाकर 12 किलोमीटर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला में दवाई पहुंचाई गई। यह ट्रायल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की निगरानी में हुआ। इसमें आईटी विभाग और स्काई एयर कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि मुख्य तौर पर दूरदराज क्षेत्रों में दवाइयों को पहुंचाने के लिए ड्रोन के माध्यम से ट्रायल किया जा रहा है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के बाद कई इलाके जिला मुख्यालय से कट जाते हैं। ऐसे इलाकों में ड्रोन से आसानी से दवाइयां पहुंचाई जा सकती हैं। कहा कि ट्रायल में इस्तेमाल किया जा रहा ड्रोन लगभग पांच किलोग्राम भार ले जाने में सक्षम है। ड्रोन से दवाइयों के अलावा टेस्ट सैंपल और वैक्सीनेशन किट्स भी दूरदराज क्षेत्र में पहुंचाए जा सकेंगे। ट्रायल के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक के छात्र-छात्राओं ने भी ड्रोन उड़ाने की प्रक्रिया को जाना। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, प्रवक्ता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजय कुमार सहित स्काई एयर कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सिविल अस्पताल तीसा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुंगला के लिए ड्रोन के जरिये आवश्यक दवाइयों को भेजा गया। वाहन के जरिये जहां 10 से 15 मिनट में ये दवाइयां पहुंचनी थीं वहीं, ड्रोन के जरिये चार मिनट में ही दवाइयां पीएचसी में पहुंचा दी गईं। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिले में दवाइयों को पहुंचाने लिए ड्रोन के जरिये किए गए ट्रायल सफल रहे हैं। कहा कि अब राज्य सरकार ही इसके लिए आगामी निर्णय लेगी।