{"_id":"6116aaac8ebc3edf8e7879ad","slug":"medicine-sample-taken-from-shops-chamba-news-sml380363269","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीखड्ड, चुवाड़ी और ककिरा में भरे दवाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीखड्ड, चुवाड़ी और ककिरा में भरे दवाइयों के सैंपल
विज्ञापन
दवा निरीक्षक राकेश कौशल दवाई की दुकान से दवाइयों के सैंपल लेते हुए।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। केमिस्ट की दुकानों में दवाइयों की गुणवत्ता जांची जा रही है। साथ ही दवाइयों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और बिना चिकित्सीय परामर्श दवाई बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चुवाड़ी, नैनीखड्ड और ककिरा में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन क्षेत्रों से टीम ने 11 दवाइयों के सैंपल भरे। इन दवाइयों में कुछ कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं। जबकि, कुछ दवाइयां अन्य बीमारियों से संबंधित थीं। दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भरकर अब विभाग इन्हें अपनी प्रयोगशाला में भेजेगा। नैनीखड्ड में जांच के दौरान एक केमिस्ट के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। इसको लेकर संबंधित केमिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार केमिस्ट को सात दिन के भीतर जवाब देना होगा।
टीम में शामिल दवा निरीक्षक राकेश कौशल और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। नैनीखड्ड, चुवाड़ी और ककिरा में उन्होंने एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक, बुखार, गठिया, एंटी फंगल, गैस, दवा निवारक, एंटी लिडिमिक और एंटी डायबटिक दवाइयों के सैंपल भरे। केमिस्टों को साफ हिदायत दी गई कि बिना चिकित्सीय परामर्श किसी भी व्यक्ति को दवाई न बेचें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ दवाइयों का रिकॉर्ड भी दुरुस्त होना चाहिए। रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि इन दिनों दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए जिलेभर में अभियान छेड़ा गया है। अभियान के तहत केमिस्टों की दवाइयों का रिकॉर्ड और गुणवत्ता जांची जा रही है। बिना चिकित्सीय परामर्श दवाई बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।