फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical bill should pay with in 90 days

90 दिन में किया जाए मेडिकल बिलों का भुगतान

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
medical bill should pay with in 90 days
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान पीसी ओबरॉय ने कहा कि पेंशनरों ने कर्मचारी रहते ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया लेकिन अब बुढ़ापे के समय सरकार उनकी मांगों को समयानुसार पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डे-केयर सेंटर में आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार दिए गए आश्वासन भी पूरे नहीं किए। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की प्रमुख मांगों में मेडिकल बिलों का भुगतान नब्बे दिनों के भीतर, चिकित्सा भत्ता 400 से 2,000, कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनरों के लिए संयुक्त सलाहकार कमेटी का गठन, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों की पेंशन में बढ़ोतरी करने, जिला मुख्यालय में पेंशन होम का निर्माण करने, हर दो साल बाद धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए एक माह की पेंशन देना जैसी मांगें शामिल हैं। सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने दोबारा सरकार से मांग की है कि जल्द पेंशनरों की मांगों को पूरा किया जाए। बैठक में करतार बढ़ोत्रा, कर्म चंद, टीआर महाजन, कमल शर्मा, प्यार सिंह, भीम सेन, तजवीज पठानिया सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed