{"_id":"6a74c4004211c0a5a20d0f71","slug":"mbbs-trainees-will-march-in-khaki-uniforms-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192323-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाकी वर्दी के साथ परेड करेंगे एमबीबीएस प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाकी वर्दी के साथ परेड करेंगे एमबीबीएस प्रशिक्षु
Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मिला मौका
चौगान में पहली बार प्रशिक्षुओं को कदमताल करते देखेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में सफेद कोट पहनने वाले एमबीबीएस प्रशिक्षु भी पुलिस जवानों के साथ कदमताल करते नजर आएंगे। इन प्रशिक्षुओं को अभी तक लोगों ने अस्पतालों में मरीजों का इलाज करते हुए ही देखा है।
पहली बार उन्हें मार्च पास्ट में कदमताल करते हुए देख पाएंगे। 500 से अधिक प्रशिक्षु मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। इन्हें इस बार स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मार्च पास्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
सरकारी विभागों में इससे पहले वन विभाग के वन रक्षक इस परेड में शामिल हुए थे। उनके बाद एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस ऑफिसर और अब मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को इसमें शामिल किया गया है। आगामी दिनों में जब परेड की रिहर्सल होगी तो उसमें ये प्रशिक्षु भी अभ्यास करने के लिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की परेड में अब एक टुकड़ी सफेद कोट वाले प्रशिक्षु डॉक्टरों की भी नजर आएगी। मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि प्रशासन ने इस बार एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को भी परेड में शामिल होने का मौका दिया है। इसको लेकर प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह भी है।
विज्ञापन
--