फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mbbs doctor rally on world mental health day

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

Thu, 10 Oct 2019 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
mbbs doctor rally on world mental health day
चंबा। डिप्रेशन की वजह से बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को कम और लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता लाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली का आयोजन वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर किया गया।
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने बाजार में रैली के दौरान आत्महत्या पाप है, के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही डिप्रेशन में आकर उठाए जाने वाले जानलेवा कदमों के बारे में भी जानकारी भी दी। दरबार हॉल में प्रशिक्षुओं ने भाषण के माध्यम से भी डिप्रेशन पर विचार रखे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को डिप्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर को हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका मकसद मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाना है। जिससे दुनिया भर में लोग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर भी गंभीरता से लें और उसके प्रति सजग और सतर्क बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की मानसिक दिक्कत होती है तो उसे नजरअंदाज करने की बजाए उसके बारे में बात की जाए और मेंटल हेल्थकेयर को भी उतनी ही अहमियत दी जाए, जितनी फिजिकल हेल्थ को दी जाती है। उन्होंने कहा कि डब्लयूएचओ के आंकड़ों की मानें तो दुनिया भर में हर 40 सेकंड में 1 व्यक्ति आत्महत्या करता है।

इस हिसाब से आत्महत्या की वजह से हर साल करीब 8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। आत्महत्या एक ऐसी स्थिति है, जो बेहद गंभीर और दुखद है लेकिन इसे रोका जा सकता है क्योंकि आत्महत्या अपने आप में कोई मानसिक बीमारी नहीं है बल्कि इसके पीछे कई वजहें जुड़ी होती हैं। मानसिक बीमारी, डिप्रेशन, ऐंग्जाइटी बहुत सारी वजहें होती हैं जो इंसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed