फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mbbs

अब एमबीबीएस के प्रशिक्षु भी व्हाटसऐप ग्रुप से करेंगे पढ़ाई

Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
mbbs
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के एमबीबीएस प्रशिक्षु भी अब व्हाटसऐप ग्रुप के जरिये भी अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षुओं के व्हाटसऐप ग्रुप बनाए गए हैं। इनके जरिये प्रोफेसर प्रशिक्षुओं को सिलेबस भेज रहे हैं। हालांकि एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई ऑनलाइन प्रक्रिया से पहले से चली हुई है। जूम ऐप के जरिये प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन एमबीबीएस की पढ़ाई करवाने की व्यवस्था की गई है। अब प्रशिक्षुओं की पढ़ाई को ओर आसान करने के लिए प्रबंधन ने व्हाटसऐप ग्रुप को विकल्प बनाया है।
विज्ञापन

व्हाटसऐप ग्रुप और जूम एप के जरिये रोजाना एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की प्रोफेसर क्लासेज ले रहे हैं। इसकी जानकारी देेेते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रिंसिपल डॉ. पीके पुरी ने बताया कि इलेेेक्ट्रॉनिक जूम ऐप के अलावा व्हाटसऐप ग्रुप को भी प्रशिक्षुओं की पढ़ाई के लिए विकल्प बनाया गया है, ताकि लॉकडाउन के दौरान एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए कॉलेज के सभी विभागों ने बाकायदा एक रोस्टर तैयार किया है। व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सिलेबस स्टूडेंट्स को भेजा जा है। इसके अलावा पीपीटी और वेबीनार भी तैयार कर स्टूडेंट्स को भेजे जा रहे हैं। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. पीके पुरी ने बताया कि कालेज की फैकल्टी स्टूडेंट्स को पढ़ाने के अन्य विकल्प पर भी विचार कर रही है, ताकि एमबीबीएस स्टूडेंट्स की पढ़ाई बिना व्यवधान के सुचारु रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed