फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Masons learning to build earthquake resistant buildings in Banikhet

Chamba News: बनीखेत में राजमिस्त्री सीख रहे भूकंप रोधी भवन बनाना

Sat, 25 Mar 2023 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Mar 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Masons learning to build earthquake resistant buildings in Banikhet
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के समुदायिक भवन में उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला चंबा के सौजन्य से छह दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ हुई। इसमें ग्राम पंचायत के राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विकास खंड भटियात के बीडीओ सुभाष अत्री ने बताया कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 25 से 30 मार्च तक किया जाएगा। इसमें राजमिस्त्रियों को भूकंप सुरक्षित भवन के निर्माण के बारे में जागरूक किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए किस प्रकार की सामग्री लगती है, इसके बारे में बीडीओ कार्यालय के सहायक अभियंता जितेंद्र नरयाल जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में करीब 50 राजमिस्त्री भाग ले रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण मिलने से आगामी समय में क्षेत्र में भूकंपरोधी भवनों का निर्माण होगा। इस अवसर पर उपमंडल डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed