फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   March 20 to smoothen Bailey Bridge

Chamba News: बैली ब्रिज को सुचारू करने का 20 मार्च तक लक्ष्य

Mon, 27 Feb 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
March 20 to smoothen Bailey Bridge
होली (चंबा)। किन्नौर के इंजीनियरों की टीम चौली बैली ब्रिज का निर्माण करेगी। 20 मार्च तक हर हाल में लोक निर्माण विभाग की टीम बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लक्ष्य लेकर चली हुई है। ऐसे में अब कोलकाता से पुल संबंधी निर्माण सामग्री भी चौली में पहुंच गई है। इससे अब पुल निर्माण संबंधी कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। कुल मिलाकर आगामी माह उपमंडल होली के लोगों को खड़ामुख तक पहुंचने के लिए अब चौली नाले से होकर आवाजाही करने से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि होली-खड़ामुख मार्ग पर चौली नाले पर बना बैली ब्रिज चार फरवरी देर शाम धराशायी हो गया था। इस दौरान पुल पार कर रहे दो भारी मालवाहक वाहन भी नाले में पुल समेत समा गए। हादसे में एक टिपर चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। संभवत: लोहे से बना पुल मलबे से भरे दो टिपरों का भार सहन नहीं कर सका। इसके बाद शासन-प्रशासन की अगुवाई में विभागीय टीमों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही लोगों की आवाजाही को सुचारु करवाने के लिए शनिवार से ही वैकल्पिक तौर पर चौली नाले में ही रास्ते का निर्माण कार्य आरंभ करवाकर लोगों को कुछ अदद राहत प्रदान की। चौली पुल के टूटने के दो दिन बाद भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लूणा के पास पहाड़ी दरकने के बाद गिरी चट्टानों से सीमेंट का पुल भी टूट गया। इस वजह से कोलकाता से सामान देरी से मंगवाया गया। बताया जा रहा है कि कोलकाता से मंगवाया गया सामान अब चौली पहुंच गया है। साथ ही किन्नौर स्थित लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग से आठ इंजीनियरों की टीम एएसडीओ भीम सिंह नेगी की अगुवाई में चौली में पुल निर्माण कार्य के लिए पहुंच चुकी है। इसके अलावा चंबा और भरमौर से भी दस इंजीनियरों की टीम किन्नौर की टीम के साथ कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि कोलकाता से बैली ब्रिज का सामान चौली पहुंच चुका है। इसके अलावा किन्नौर और चंबा-भरमौर से इंजीनियरों की संयुक्त टीम पुल के निर्माण कार्य में जुट गई है। बताया कि 20 मार्च तक हर हाल में पुल निर्मित करवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed