{"_id":"61d061355bbf30115351fff3","slug":"manimahesh-queen-s-crown-adorned-on-swati-s-head-chamba-news-sml395341543","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति के सिर पर सजा मणिमहेश क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति के सिर पर सजा मणिमहेश क्वीन का ताज
विज्ञापन
डलहौजी में केक काटतीं मणिमहेश क्वीन स्वाति शर्मा।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन निगम के मणिमहेश होटल में नववर्ष के आगमन का जश्न धूमधाम से मनाया गया। नववर्ष को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों और मेहमानों के लिए विशेष आयोजन किए गए। इसमेें मणिमहेश क्वीन और बेस्ट कपल सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
इसमें मणिमहेश क्वीन का ताज ज्वालामुखी निवासी स्वाति शर्मा के सिर सजा। जबकि, प्रिंस और प्रिंसेस का खिताब मि. एंड मिसेज रघु दंपती के नाम रहा। वहीं, बेस्ट कपल डांस का खिताब मिस्टर एंड मिसेज रोनक, साहिल एंड पल्लवी, सहित विनय गुप्ता और श्रुति के नाम रहा। इसके अलावा लेमन डांस में पंकज शर्मा दंपती ने बाजी मारी।
बच्चों के लिए बेबी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों ने डीजे की धुनों पर थिरककर नववर्ष के कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया। होटल मणिमहेश में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बाहरी राज्यों सहित चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पर्यटकों और लोगों ने कैंप फायर के अलावा लजीज व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया। रात को बारह बजे मेहमानों ने नववर्ष के आगमन पर केक काटकर खुशी मनाई। इस मौके पर होटल कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक कमल किशोर, मनिद्र सिंह और जर्म सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।