{"_id":"691b56f4723e0a1d6000971f","slug":"mangala-students-captivated-the-audience-with-their-dance-chamba-news-c-88-1-cmb1002-166769-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला के विद्यार्थियों ने नृत्य से मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला के विद्यार्थियों ने नृत्य से मोह लिया मन
Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला की छात्राएं नृत्य करती:
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विधायक नीरज नैयर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन रहे।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। नीरज नैयर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहाकि हमारे देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। उनका उज्ज्वल भविष्य ही राष्ट्र के विकास की कुंजी है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा भी की। प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।