फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   man died in accident at Radi

राड़ी में वाहन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 15 Mar 2021 09:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
man died in accident at Radi
मैहला (चंबा)। राड़ी बस अड्डे में बोलेरो कैंपर के टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति (63) पुत्र ठुनिया निवासी गांव खलेला पंचायत डुलाड़ा के रूप में हुई है। शक्ति सोमवार को शाम के समय अपने रिश्तेदार के घर राड़ी जा रहा था। इस दौरान राड़ी बस अड्डे में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी रिवर्स हो रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान शक्ति जीप के पिछले टायर के नीचे आ गया। इसके बारे में चालक को भी पता नहीं चला। टायर चढ़ने के बाद जब उसकी चीखें निकलीं तो आसपास के लोगों की उस पर नजर पड़ी। लोग जब तक उसे बचा पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि राड़ी में बोलेरो कैंपर के टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed