फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   man committed sucide in Sinhuta

व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 24 Mar 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
man committed sucide in Sinhuta
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत बलाना में एक व्यक्ति ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार (48) पुत्र रत्न चंद निवासी गांव बलाना डाकघर बलाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने बुधवार को अपने घर की छत में लगी लकड़ी की कैंची से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। इसकी वजह से आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed