फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man arrested with charas on Baroti-Saluni road

बरोटी-सलूणी मार्ग पर व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with charas on Baroti-Saluni road
Man arrested with charas on Baroti-Saluni road
चंबा। किहार थाना की पुलिस टीम ने बरोटी-सलूणी मार्ग पर एक व्यक्ति को 178 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ किहार थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम शनिवार रात को गश्त पर थी। उसी दौरान बरोटी-सलूणी सड़क पर देवी सिंह निवासी गांव पटोली डाकघर सिद्धोट हाथ में थैला उठाकर जा रहा था। जब उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले उससे भागने का कारण पूछा तो वह बताने से आनाकानी करने लगा। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से 178 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed