फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Make a plan soon to stop landslide in Pakkatla of the city

Chamba News: शहर के पक्काटाला में भूस्खलन रोकने के लिए जल्द बनाएं योजना

Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Make a plan soon to stop landslide in Pakkatla of the city
चंबा। शहर के साथ लगते पक्काटाला में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए प्रशासन अब हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम चंबा ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल बैठक कर इस बारे में योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को विशेष आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले को लेकर एक पत्र भी प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को जारी किया है। बीते दिनों प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने यह मामला उठाया था और एक दिन की हड़ताल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बैठकर की थी। उन्होंने प्रशासन और विभाग पर आरोप लगाया था कि इस कार्य के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की राशि आई थी। इससे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सीमेंट स्प्रे होना था, मगर ऐसा कुछ नहीं हो पाया। इस राशि का भी कोई अता-पता नहीं है। बताया कि मोहल्ले के लोग खतरे के साए में रहने को मजबूर हैं। वहीं, इस मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही इस मार्ग से काफी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, मगर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बहरहाल, जय सिंह की हड़ताल के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और अविलंब लोक निर्माण विभाग को इस मामले में त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

--
एडीएम चंबा राहुल चौहान ने कहा कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग इसके लिए व्यापक योजना बनाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed