फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maharaj Gurendra Singh will enjoy the Sangat in Radha Soami Satsang today

Chamba News: महाराज गुरेंद्र सिंह आज राधा स्वामी सत्संग में संगत को करेंगे निहाल

Sat, 04 May 2024 02:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Maharaj Gurendra Singh will enjoy the Sangat in Radha Soami Satsang today
पालमपुर (कांगड़ा)। राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरेंद्र सिंह ढिल्लों पहुंच चुके हैं। उनके दर्शन और सत्संग को सुनने के लिए परौर में अब लाखों लोगों ने डेरा डाल दिया है। हिमाचल समेत पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा सहित अन्य जगहों से आने वाली संगत लगातार परौर पहुंच रही है। लाखों लोगों के आने पर ब्यास के सेवादारों ने इनके रहने खाने के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इसके लिए परौर स्कूल से लेकर दरंग तक पार्किग बनाई गई है जबकि परौर के जंगलों में भी रहने और पार्किग की व्यवस्था की गई है। भारी तादाद में आने वाली संगत को लेकर कोई असुविधा न हो, इसके लिए सत्संग सेवादारों के साथ स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस से लेकर सेवादार भी सड़क पर डयूटी निभाएंगे। परौर राधा स्वामी सत्संग में महाराज गुरेंद्र सिंह ढिल्लों हर साल आते हैं और यहां पर लाखों में लोग इनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाराज इस बार दो मई को परौर पहुंच चुके हैं। जबकि वह शनिवार को लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे और लोगों को खुली जीप में दर्शन देंगे। साथ ही उनके अनुयायियों की से छोटे समागम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गुरु महाराज लोगों के सवालों के जवाब देंगे। शुक्रवार को भी महाराज ने संगत को दर्शन दिए। साथ ही नामदान के लिए भी पंजीकरण किया गया। महाराज के दर्शन करने और उनका सत्संग सुनने के लिए लाखों की संख्या परौर पहुंच रही है। लिहाजा, दो दिन तक पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग तक लोगों को आने से लिए असुविधा का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि, यातायात को सुचारु रखने के लिए बड़े वाहनों को लेकर मंला, परौर और मैंझा से मोड़ दिया जाएगा। परिवहन निगम में जरूत के हिसाब से बसों को भेजने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस: डीएसपी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग परौर में पुलिस यातायात को सुचारु रूप से चलाने और अन्य सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। वहां पर काफी तादाद में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed