फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Made people aware about coarse grains with schemes

Chamba News: योजनाओं के साथ मोटे अनाज के बारे में जागरूक किए लोग

Mon, 05 Aug 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about coarse grains with schemes
डॉ. कुलदीप धीमान।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारियां मुहैया करवाईं। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती के साथ विभागीय योजनाओं और नकदी फसलों को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पहाड़ ट्रस्ट के माध्यम से पोषक अनाजों से पर्यावरण और स्वास्थ्य को होने बाले लाभ के बारे में बताया। इस स्टॉल से लोगों ने 9 अलग-अलग प्रकार के मोटे अनाज की खरीद की। मिंजर मेले के पुरस्कार वितरण समारोह के बाद एक भेंट वार्ता में कृषि उप निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से बाजरा, ज्वार और रागी को न्यूट्रल मिलेट्स कहते हैं।
विज्ञापन

कंगणी, कोदरा, स्वांक, कुटकी, हरी कंगणी और चीणा को पॉजिटिव मिलेट्स कहते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूट्रल मिलेट्स को खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। पॉजिटिव मिलेट्स खाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। डॉ धीमान ने बताया कि गेहूं और चावल शरीर में जल्दी पच जाते हैं, जिससे शरीर में कुछ समय के लिए ग्लूकोस की बाढ़ आ जाती है और यह ग्लूकोस की बाढ़ बहुत सी बीमारियों को जन्म देती है, लेकिन मिलेट्स शरीर में धीरे-धीरे पचते हैं। इस कारण बीमारियों के आने की संभावना खत्म हो जाती है। इसके अतिरिक्त अधिक रेशा या अधिक फाइबर होने के कारण इन अनाजों को खाने से पाचन तंत्र ठीक होता है, इनमें अधिक एंटी ओक्सिडेंट होने के कारण यह बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।गलाई सेमिक इंडेक्स कम होने के कारण मधुमेह नियंत्रित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed